Translate

मंगलवार, 3 मार्च 2020

देवर को भाभी के अवैध संबंधों का चला पता...भाभी ने प्रेमी के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से कर दी थी देवर की हत्या...आरोपियों को पुलिस ने दबोचा।

देवर को भाभी के अवैध संबंधों का चला पता...भाभी ने प्रेमी के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से कर दी थी देवर की हत्या...आरोपियों को पुलिस ने दबोचा।


//नरेन्द्र अहिरवार//

दमोह (हिंडोरिया)। विगत दिनों हिंडोरिया थाना अंतर्गत करैया हजारी में एक अंधे हत्याकांड का मामला सामने आया था। जिसमें अज्ञात युवक का शव सामुदायिक भवन के पीछे मृत अवस्था में पड़ा पाया गया था। जिसके शरीर के विभिन्न अंगों व गले में चोट के निशान पाए गए थे। उक्त अंधे हत्याकांड को खोलने में पुलिस को टेढ़ी खीर नजर आ रही थी लेकिन मामले को गंभीरता से लेते हुए। मामले को संज्ञान में लिया था वहीं मृतक तरवर पटेल के बड़े भाई ताराचंद पिता गजराज पटेल उम्र 35 वर्ष करैया हजारी निवासी युवक ने अपने भाई की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जहां अगले ही दिन मृतक की फरियादी के भाई का शव सामुदायिक भवन के पीछे से बरामद किया गया था। जिसे चोट के निशान होने की वजह से मृतक के बड़े भाई ने हत्या की आशंका जताई थी। वहीं हिंडोरिया थाना में अपराध क्रमांक 80/2020 धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर संज्ञान में लिया गया था। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी थी। 
मामले को तत्परता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक हेमंत चौहान ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी पथरिया एवं हिंडोरिया थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक तीन गठित की साथ ही उक्त आरोपी के खिलाफ पुलिस अधीक्षक के द्वारा 5 हजार रूपए की राशि का इनाम घोषित किया गया था।

उक्त मामले की पुलिस ने जांच प्रारंभ कर दी जिसमें तथ्यों के आधार पर घटना के विभिन्न पहलुओं पर संबंधित संधिग्ध के घेरे में आ रहे लोगों ब्ज सघन पूंछतांछ किए जाने पर मामले में पुलिस को सफलता हासिल हुई। जिसमे संदिग्ध के आधार पर मृतक की भाभी सहोद्रा बाई पति ताराचरण पटेल का आरोपी नीलू उर्फ योगेश पिता साहब पटेल उम्र 21 ग्राम मुहारी इमलाई निवासी से  अवैध संबंध के चलते घटना को अंजाम देना पाया गया। आपको बता दें कि आरोपी नीलू का मृतक की भाभी के साथ लंबे समय से अवैध संबंध चल रहा था। जिसकी जानकारी मृतक तरवर पटेल के लिए लग चुकी थी। वहीं भाभी के किसी अन्य युवक के साथ अवैध संबंध होने का पूरा घटनाक्रम मृतक ने अपने भाई को बता दिया था। इसी को लेकर मृतक का भाई आए दिन मृतक की भाभी सहोद्रा के साथ मारपीट करता था। रोज रोज मारपीट किए जाने से मृतक की भाभी ने आरोपी नीलू के साथ देवर को मारने की योजना बनाई व योजना वध तरीके से षड्यंत्र पूर्वक देवर की हत्या कर दी थी। उक्त घटना को अंजाम दिया जाना  आरोपी ने कुबूल कर लिया है। वहीं इस तरह रहस्यमय तरीके से षड़यंत्र पूर्वक की गई हत्या का खुलासा करना पुलिस के लिए आसान नहीं था। जिसे देखते हुए पुलिस अधीक्षक हेमंत चौहान ने उक्त टीम में शामिल अधिकारियों व कर्मचारियों को पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी एस. एस. राजपूत, उप निरीक्षक बी. एल. चौधरी, पवन तिवारी, साइबर सेल से राकेश अठया, सौरभ टंडन, आरक्षक अजीत दुबे, आरक्षक मुकेश दुबे, अभिषेक चौबे, महिला आरक्षक पार्वती, राकेश दुबे का सराहनीय सहयोग उक्त कार्यवाही में रहा।