बुंदेलखंड के हनी सिंग बादल ने दी बार-बालाओं के साथ रंगा-रंग प्रस्तुतियां...बुन्देली महोत्सव में विखर रही संस्कृति की छटा...देखिए वीडियो।
//नरेंद्र अहिरवार//
दमोह (पथरिया)। पथरिया में बुंदेली मेला महोत्सव का आज चौथा दिवस बुंदेलखंड से आये कलाकारों ने दी प्रस्तुति। वही छतरपुर से आये कलाकारों ने अपने लोकगीतो की प्रस्तुति दी। एवम स्थानीय कलाकारों द्वारा डिमरयाई, ख्याल(कहरवा) एवं फिल्मी तरजो के माध्यम से विभिन्न प्रकार के गानों पर नृत्य किया। साथ ही अन्य प्रदेशों व शहरों से आये समस्त कलाकारों का मंच पर स्वागत किया गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से बाहर से आये अतिथियो ने कार्यक्रम का आनंद लिया। कार्यक्रम में आज मुख्य रूप से नगरपरिषद,के समस्त अधिकारी, कर्मचारी, पथरिया पुलिस से थानाप्रभारी आरपी कुष्माकर,ए एसआई तिरपुणे, रामलखन दुबे,एवम समस्त सैनिकबल रहे मौजूद।आज मेले रोज की भांति भारी भीड़ नजर आ रही है। साथ ही बुंदेलखंड की संस्कृति को सवारे बुंदेलखंड के हनिसिंग जितेंद्र खरे (बादल) भी बार बालाओं के साथ बुन्देली राई नृत्य व संगीत के साथ लोगों का मनोरंजन करते नजर आ रहे है साथ ही विभिन्न क्रमो में इनके द्वारा प्रतिदिन रंगारंग प्रस्तुतियां दी जा रही हैं।