//राजीव शुक्ला//
ब्यूरो छतरपुर। शहर के सीलिंग पब्लिक स्कूल में आज राष्ट्रीय कवि संगम जिला इकाई छतरपुर के द्वारा जिला स्तरीय श्री राम काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें जिले के संपूर्ण तहसील स्तर से आए हुए प्रतिभागियों ने भाग लेकर भगवान श्रीराम पर आधारित कविता पाठ कर उपस्थित जनों को मंत्रमुग्ध कर दिया ।
राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित काव्य पाठ प्रतियोगिता के तहत जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रांतीय स्तर पर अपनी प्रतिभागिता दर्ज कराएंगे, इसके बाद राष्ट्रीय स्तर की काव्य पाठ प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या में आयोजित श्री राम काव्य पाठ प्रतियोगिता के माध्यम से अपनी रचनाओं की प्रस्तुति प्रदान करेंगे ।
आज के इस कार्यक्रम में प्रथम स्थान अर्जित करने वाले कुमारी सोयल पुरी गोस्वामी छतरपुर, द्वितीय स्थान पर अवध नारायण तिवारी खजुराहो रहे तथा तृतीय स्थान पर प्रीति यादव बड़ा मलहरा रही , जबकि निर्णायक समिति में हिंदी विषय के प्रोफेसर एवं प्रसिद्ध साहित्यकार बहादुर सिंह परमार एवं कवि अभिराम पाठक तथा सुरेंद्र शर्मा सुमन रहे ।
आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री अरविंद पटेरिया, संघ के चंदन जी तथा विशिष्ट अतिथि नम्रता जैन, दूरदर्शन संवाददाता सुनील पांडे , शैलेंद्र खरे ,श्री परम लाल तिवारी, भारतेंदु पटेरिया तथा राष्ट्रीय कवि संगम परिवार के जिला अध्यक्ष इंद्रजीत दीक्षित एवं कार्यक्रम संयोजक वरिष्ठ पत्रकार राजीव शुक्ला विशेष तौर पर उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम का सफल संचालन सूरज कुमार के द्वारा किया गया ।