Translate

सोमवार, 9 अगस्त 2021

VIDEO:- बक्सवाहा में पारंपरिक रूप से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस।

//आशीष चौरसिया//

बक्सवाहा(छतरपुर)। सोमवार को बक्सवाहा के बस स्टैंड स्थित अटल भवन परिसर मैं आदिवासी संघ द्वारा आयोजित भव्य आदिवासी दिवस मनाया गया।

जिस कार्यक्रम में बक्सवाहा क्षेत्र के हिरदेपुर, हरदुआ, निमानी, गढोही, गोरा नांद, दुगासरा, रैयान, करमा, खेजरा, सातपुर, सिंगपुर, कनोरा, बरी, अंबामोटा आदि गांव के आदिवासी सैकड़ों की संख्या में एकत्रित हुए, जिस बीच खास बात यह रही कि आयोजकों के द्वारा आदिवासी संस्कृति का पारंपरिक डांस कार्यक्रम रखा गया जो लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा।

तो वही कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आदिवासी संस्कृति की सभ्यता को बढ़ावा देना तथा क्षेत्र के पिछड़ेपन के कारकों पर विचार करना रहा।

जिस बीच कार्यक्रम में कांग्रेस नेत्री रामसिया भारती, हरबल सिंह, समाजसेवी मनीष जैन, मुकेश लोधी, गुरुजी बारेला, अरविंद निषाद, छोटू बारेला सहित आदिवासी समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।