//सौरभ जैन//
बक्सवाहा(छतरपुर)। छतरपुर के बक्सवाहा के ग्राम निमानी के रहने वाले श्री जगदीश यादव ने कहा कि आज पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत किसानों के खाते में 9वीं किस्त की राशि वितरित की गई है यह योजना किसान हितैषी है।
किसान श्री यादव ने कहा कि किसानों को ₹1 का भार भी भारी होता है ऐसे में मुझे ₹16000 अभी तक प्राप्त हो चुके हैं इससे मेरी खेती संबंधित कई काम पूर्ण हो जाते हैं।
अतः इस योजना के लिए किसान जगदीश यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया है।
गौरतलब है कि सोमवार को मध्य प्रदेश के 81 लाख 18 हजार किसानों के खातों में 1623 करोड़ की राशि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत ट्रांसफर की गई है।