Translate

सोमवार, 9 अगस्त 2021

छतरपुर। चंदला और बक्स्वाहा में भी हुआ शत्-प्रतिशत कोविड टीकाकरण...जिले की 11 नगरीय क्षेत्रों में लोगों ने लगवाया सुरक्षा कवच का टीका।


//आशीष चौरसिया//

ब्यूरो छतरपुर। छतरपुर जिले की चंदला और नगर परिषद बक्स्वाहा में सोमवार को शत्-प्रतिशत कोविड टीकाकरण हुआ। छतरपुर प्रदेश का एक-मात्र ऐसा जिला है जिसके 11 नगरीय क्षेत्रों में लोगों ने कोविड से सुरक्षित रहनें के लिए जागरुकता का परिचय देकर जीवन के सुरक्षा कवच का टीका लगवाया। यह उपलब्धि समाज के सहभागिता प्रयास से हासिल हो सकी है। 

चंदला नगर परिषद क्षेत्र के 18 वर्ष से अधिक उम्र के 8 हजार 573 महिलाओं और पुरुषों को टीके लगाये गए। इसी तरह बक्स्वाहा में 6 हजार 541 महिलाओं एवं पुरुषों को कोविड के टीके लगाये गए। छतरपुर कलेक्टर श्री शीलेन्द्र सिंह ने शत्-प्रतिशत टीकाकरण होने पर सर्वसमाज, टीकाकरणदलों एवं डॉक्टर्स तथा संबंधित कर्मचारियों को बधाई दी है।