Translate

गुरुवार, 23 सितंबर 2021

बक्सवाहा। जन कल्याण औऱ स्वराज कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री ने कृषकों से किया लाइव संवाद...कलेक्टर रहे मौजूद।


//सौरभ जैन//

बक्सवाहा(छतरपुर)। बक्सवाहा में जन कल्याण और स्वराज कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने कृषकों से लाइव संवाद किया है जिस दौरान केंद्रीय मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि खेती के विकास के लिए कृषक एवं गरीबो की उन्नति के लिए मुख्यमंत्री ने नवाचार करते हुए देश में मध्यप्रदेश को कृषि के क्षेत्र में उन्नतशील प्रदेश बनाया है. आज पंजाब, हरियाणा की खेती की नही अपितु मध्यप्रदेश की खेती की बात होती है।

वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पीएम के रूप में सात वर्ष ओर मुख्यमंत्री के रूप में किये गये 13 वर्ष सहित कुल 20 वर्ष पूर्ण होने पर  प्रदेश में जनकल्याण और स्वराज कार्यक्रम के रूप में मनाया जा रहा है।

तथा प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान को रोकने के लिए कृषकों की सहायता करने के उद्देश्य से आर्थिक सुरक्षा कवच उपलब्ध कराए गए हैं।

इसी कार्यक्रम को छतरपुर कलेक्टर श्री शीलेंद्र सिंह ने गुरुवार को जनपद पंचायत भवन बकस्वाहा में जनप्रतिनिधियों एवं कृषकों के साथ लाइव प्रसारण के रूप में सुना और कृषकों से संवाद स्थापित करते हुए उन्हें नवाचार करने के लिए प्रेरित किया।