//रूपेश जैन//
बक्सवाहा(छतरपुर)। मंगलवार 7 सितम्बर को बक्सवाहा नगर के आंगनबाड़ी केंद्र वार्ड क्रमांक 4, 5 एवं 12 में नगर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा कुपोषण मुक्त भारत की परिकल्पना के लिए संचालित पोषण अभियान के राष्ट्रीय पोषण माह की दैनिक गतिविधियों के तहत महिला एवं बाल विकास अधिकारी सुश्री हेमलता ठाकुर के निर्देशन में जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिसमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा पोषण थाली का प्रदर्शन किया गया एवं हितग्राहियों के अभिभावकों से पोषण के संबंध में चर्चा करते हुए बताया गया है कि हमें अपने भोजन में मोटे अनाज कोदो कुटकी समा ज्वार बाजरा मक्का रागी इत्यादि भोज्य पदार्थों को शामिल करना चाहिए।
विविध प्रकार के भोज पदार्थों से हमारे शरीर में विभिन्न तत्वों की पूर्ति होती है जिससे हम बहुत सारी बीमारियों से बच सकते है। पोषण के रंग अन्नपूर्णा के संग को चरितार्थ करते हुए पोषण कार्यक्रम के माध्यम से जन-जन में संदेश पहुंचाया गया। एएनएम दीदी श्रीमती क्रांति पटेरिया एवं मीरा पाठक द्वारा केंद्र में बच्चों और माताओं का टीकाकरण कराते हुए खून की जांच करवाई गई। तथा बच्चों एवं गर्भवती माताओं का वजन और लंबाई लेकर उनके पोषण स्तर की जांच की गई। हितग्राहियों को पूरक पोषण आहार वितरण किया गया। सभी को एएनएम दीदी ने बताया कि गर्भवती एवं धात्री माताओं को कोविड-19 का टीका लगवाना हितकर है।
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत आपको इसकी आपूर्ति की जाएगी सभी आगंतुकों को आंगनबाड़ी से दी जाने वाली समस्त योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि पोषण आपका अधिकार है। पोषित परिवार गांव का है अधिकार है इस कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा सक्रिय सहभागिता निभाई गई। इस अवसर पर एवं नगर के हितग्राही बच्चे और माताएं भी उपस्थित रही।