Translate

मंगलवार, 7 सितंबर 2021

बकस्वाहा कॉलेज में उदीयमान भारतीय समाज में महिला सशक्तिकरण के विविध आयाम विषय पर वेबिनार का आयोजन।



//रूपेश जैन//

बक्सवाहा(छतरपुर)। आज शासकीय महाविद्यालय बक्सवाहा में उदीयमान भारतीय समाज में महिला सशक्तिकरण के विविध आयाम पर एक वेबीनार का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री की घोषणा क्रमांक C 0 537 "21वीं सदी के कौशल के अलावा महिलाओं के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखने का  अभियान " जिसके तहत छात्रों को घर के काम में हाथ बटाने बहनों की पढ़ाई में और उनकी आत्मनिर्भरता में योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया । एवं घोषणा क्रमांक C 0 538 महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों की पृष्ठभूमि में मानसिक कुप्रवृत्तियों को समाप्त करने के लिए छात्रों के लिए सैनिटाइजर बर्चुअल कार्यशाला आयोजित की गई। इस परिपेक्ष में श्री शिवम शुक्ला कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य महोदय ने डॉक्टर अंबेडकर की बात पर जोर देते हुए कहा कि किसी भी समाज की तरक्की को समाज की महिलाओं की दशा  देखकर आसानी से समझी जा सकती है । इसी क्रम में इतिहास विषय की सहायक प्राध्यापक का श्रीमती श्रद्धा राठौर ने पुरुषों भाइयों का घरेलू कार्यों में योगदान पर प्रकाश डाला । तत्पश्चात श्रीमतीअंजनी बादल सहायक प्राध्यापक अंग्रेजी ने भारतीय समाज में सशक्त होती महिला विषय पर प्रकाश डाला ।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री अवधेश प्रताप सिंह सहायक प्राध्यापक समाजशास्त्र ने सामाजिक कुरीतियों में कमी हेतु उपयुक्त नियमों का उल्लेख किया ।डॉ मनोज कुमार चौरसिया सहायक प्राध्यापक राजनीति शास्त्र ने  संविधान के विभिन्न अनुच्छेदों का उल्लेख किया जिसमें महिलाओं को संविधान सम्मत अधिकार प्रदान किए गए हैं । खेल जगत में भारत को गौरव प्रदान करने वाली बेटियों का उल्लेख करते हुए मध्य प्रदेश के खेल अधिकारी श्री पुष्पेंद्र कुमार जी ने बच्चों का हौसला बढ़ाया।तदोपरांत वनस्पति शास्त्र के प्रमुख डॉक्टर नीरज कुमार ने छात्राओं को सशक्त करने की दृष्टि से विभिन्न प्रदेश देश और विदेश में प्राप्त होने वाली स्नातक स्नातकोत्तर पीएचडी की छात्रवृत्तियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन प्राणी शास्त्र विभाग के प्रमुख डॉ मुकेश कुमार ने महिला स्वास्थ्य उनके सामाजिक उत्थान में प्रभावी योगदान समाज में उनका सम्मान क्यों जरूरी है। इस विषय पर अपने विचार रखे। तत्पश्चात श्री कैलाश कुमार रजक सहायक प्राध्यापक हिंदी ने सभी उपस्थित छात्रों उनके माता-पिता एवं प्रबुद्ध जनों का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम में काफी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित हुए एवं इस  कार्यक्रम से लाभ प्राप्त किया।