//आशीष मिश्रा//
बमीठा(छतरपुर)। कोबिड के चलते कई ऐसे परिवार जिन्होंने अपनों को खोया है ऐसे परिवार जनों के घर पहुंच कर आज भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री अरविंद पटेरिया ने पहुंच कर परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए पूरी तरह से मदद का भरोसा दिलाते हुए शोक संतप्त परिवारों को सांत्वना देते हुए कहा की वह छोटा भाई या बेटा समझकर किसी भी वक्त उनके लायक जो सेवा हो आदेश कर सकते हैं हम हर वक्त और हर स्थिति में आपके लिए तैयार हैं ।
आज भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री श्री अरविंद पटेरिया ने स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ खजुराहो के विभिन्न वर्गों और वार्डो में खासतौर से पुरानी बस्ती और सेवाग्राम के कई शोक संतप्त परिवारों के घर पहुंच कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई , इस अवसर पर खजुराहो मंडल भाजपा अध्यक्ष महेंद्र सिंह परिहार के अलावा वरिष्ठ भाजपा नेता संजय रैकवार, भैया जी अचनार, अनुज कुमार शुक्ला, बृज गोपाल अवस्थी, शशि भूषण अवस्थी, विनोद भारती ,अर्जुन पांडे सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जन शामिल रहे ।