//रत्नेश रागी//
ब्यूरो छतरपुर। कलेक्टर छतरपुर श्री शीलेन्द्र सिंह ने बताया कि रविवार का कोरोना कर्फ्यू समाप्त किया गया है कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए दुकानें खुल सकेगी। लोगों को कोविड गाइडलाइन का पूरी सावधानी से पालन करते हुए मास्क पहनना होगा।
जनता से अपील की गई है कि कोरोना पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है, इसलिए निश्चिन्त न रहें, पूरी सावधानी रखें, मास्क लगाएँ, कोविड अनुरुप व्यवहार करें और कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें। रविवार को दुकानें कोविड प्रोटोकॉल के साथ खोली जा सकेंगी। दो गज की दूरी रखनी होगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा रविवार का कोरोना कर्फ्यू तत्काल प्रभाव से समाप्त किया गया है। रात्रि कालीन कोरोना कर्फ्यू पूर्व की तरह जारी रहेगा।