Translate

बुधवार, 22 अप्रैल 2020

बकस्वाहा। कंडम हालात में पहुंचे आमंत्रण बोर्ड,नगर परिषद की लापरवाही किसी हादसे को कर रही आमंत्रित।



//प्रशांत जैन//
बक्सवाहा(छतरपुर)। बकस्वाहा के बाजना भीमकुण्ड रोड पर जो स्वागत बोर्ड लगा है वह देख रेख के अभाव मैं बुरी तरह जिन्दसिंड हो गया है जो कभी भी तेज हवा मैं गिर सकता है और किसी बड़ी घटना को आमंत्रण दे सकती है

यह रास्ता बकस्वाहा से बिजावर को जोड़ने के साथ साथ कई शाहपुरा तिलई बीरपुरा कसेरा निमानी मझोरा आदि गांवों को भी जोड़ता है इस पर बाहन के साथ साथ गावो से पैदल लोग भी बकस्वाहा बाजार आते जाते है  यहां से निकलने बाले लोगो का कहना कभी भी ये बोर्ड गिर सकता है ओर इसके नीचे से गुजरने मैं भी भय लगता है

शासन के करोड़ो रुपये खर्च कर के छतरपुर जबलपुर मार्ग व सागर रोड पर भी स्वागत गेट बनाये गए थे लेकिन रख रखाव के अभाव मैं ये तीनो बोर्ड धराशाही हो गए है अब बाजना रोड का बोर्ड भी इसी लापरबाही का शिकार है

● परिषद ने नही ली सीख।

बकस्वाहा के मुख्य चौराहे पर पर्यटन विभाग दुवारा जैन तीर्थ नैनगिरी  का बहुत बड़ा सूचक बोर्ड लगाया गया था  जो रखरखाव के अभाव मैं छतिग्रस्त हो कर 6 सितम्बर 2019 को गिर गया था जिससे बहुत बड़ा हादसा होते होते बचा था मगर लगता है नगर परिसद ने इससे भी कोई सिख नही ली