//विन्द्रावन विश्वकर्मा//
घुवारा(छतरपुर)। नगर में रविवार को अजाक्स संघ की तहसील स्तरीय बैठक का आयोजन किया जिसमें आगामी जिला मुख्यालय पर 29 जनवरी को होने वाली विशाल रैली और आमसभा को लेकर बैठक में उपस्थित कर्मचारियों और अधिकारियों से सलाह मशविरा कर रणनीति बनाई गई।
इस बैठक में जिला मुख्यालय से पदाधिकारियों में प्रमुखरूप से कार्यकारी जिला अध्यक्ष संजीव कुमार के साथ डा.राजू कुमार अहिरवार, पटवारी एस एल अहिरवार,जेपी अहिरवार, अजाक्स महासचिव हन्नू अहिरवार इसके अलावा तहसील स्तरीय पधाधिकारियों में तहसील अध्यक्ष बीएल अहिरवार,कन्या संकुल प्राचार्य बीएल प्रजापति, सालकराम प्रजापति,सचिव एल.एल अहिरवार,महासचिव मोतीलाल अहिरवार रामटोरिया,सह सचिव शावियल टुप्पो,गीता देवी,राकेश कुमार,भगवती अहिरवार, मुन्नालाल, गणेशी लाल अहिरवार, तुलसीराम,
बलराम,गोकुल,चिंतामन,दलपत, लल्लूलाल,मानक लाल, देवेंद्र , छोटेलाल,खिल्लन,देवेंद्र कुमार,मनोज कुमार के आलावा अन्य सामाजिक कार्यकर्ता एवं समाजसेवी और कर्मचारी और अधिकारी सैकड़ों की संख्या में मौजूद रहे।