बाजना(छतरपुर)। बाजना थाना क्षेत्र के मझोरा गांव में राशन लेने गए एक 28 वर्षीय युवक के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार टपरियन निवासी एक युवक राशन लेने के लिए मझौरा गया हुआ था जहां से लौटते वक्त उसके साथ मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो में कुछ लोग युवक के साथ बेरहमी से मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं, तो वही पुलिस जांच में जुट गई है।
बता दे कि बाजना थाना क्षेत्र के मझोला गांव का यह वीडियो बताया जा रहा है जिसमें कुछ लोग युवक के साथ मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं।