//रत्नेश रागी//
ब्यूरो छतरपुर। आगामी दिनांक 10.09.2021 गणेश प्रतिमा स्थापना, दिनांक 17.09.2021 को डोल ग्यारस तथा दिनांक 19.09.2021 को गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन होगा। दिनांक 28.09.2021 को चेहल्लुम का पर्व मनाया जावेगा, जिसके संबंध में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय छतरपुर द्वारा जनसामान्य से उपरोक्त त्यौहारों को शांति तथा सौहार्द्र पूर्वक मनाये जाने हेतु शासन द्वारा निर्धारित दिशा निर्देशों का पालन कर त्यौहार मनाये जाने की अपील की गई-
• गणेश प्रतिमा स्थापना पूर्व निर्धारित स्थल पर की जाना सुनिश्चित करें तथा नवीन स्थान एवं विवादित स्थल पर स्थापना न करें
• पंडाल का निर्माण शासन द्वारा निर्धारित साईज (30 45 वर्गफिट) पर ही किया जावेगा, साथ ही एक समय में पंडाल मात्र 5 व्यक्तियों को ही प्रवेश की अनुमति रहेगी
• लाउण्ड स्पीकर बजाने के संबंध मे मान्नीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जारी की गई गाईड लाईन का पालन किया जावे, साथ रात्रि 10.00 बजे के बाद लाउडं स्पीकर प्रतिबंधित रहेगा।
• पंडालो में वैध रूप से विद्युत कनेक्शन लिया जावे, साथ ही पंडाल किसी विद्युत लाईन के नीचे न हो इस बात को आयोजनकर्ताओं द्वारा सुनिश्चित किया जावें।
• आम रास्तों पर पंडाल न लगाये जावे, और न ही प्रतिमा स्थापित की जावें, जिससे आवागमन बाधित न हो इस बात का विशेष ध्यान आयोजनकर्ताओं द्वारा रखा जावें।
• सोशल मीडिया जैसे फेसबुक, व्हाटस्एप आदि पर धार्मिक भावनाएॅ भडकाने वाले मैसेज पोस्ट किये जाते है, तो संबंधित व्यक्तियों के विरूद्व वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।
• गणेश उत्सव के दौरान धार्मिक स्थलों के सामने तेज आवाज से आपत्तिजनक व उत्तेजक गाने न बजाये जाये, तथा आपत्ति जनक व उत्तेजक नारे बाजी न की जावें,
• प्रतिमा विसर्जन प्रशासन द्वारा निर्धारित स्थानों पर किया जावे।
• कोरोना महामारी को दृष्टिगत रखते हुये शासन द्वारा सामुहिक चल समारोह के लिये अनुमति नहीं होगी।
• विसर्जन स्थल पर जाने के लिये मात्र 10 व्यक्तियों को ही एक प्रतिमा के साथ अनुमति होगीं, तथा अनावश्यक रूप से बच्चों को विसर्जन स्थल पर न जाये।
• आयोजनकर्ता गणेश पंडालों में वालिंटियरियों की व्यवस्था तथा सीसीटीवी कैमरा लगाया जाना सुनिश्चित करे।
इसी संबंध में शहर के सभी प्रमुख मार्गों एवं आवासीय बस्तियों से फ्लैग मार्च निकाला गया जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अपर कलेक्टर, एसडीएम, सीएसपी, डीएसपी एवं नगर के सभी थाना प्रभारी बल के साथ सम्मिलित रहे।