यूं तो आप ने अनेकों प्रतिभाओं को देखा और सुना होगा, सोशल मीडिया के माध्यम से भी कई प्रतिभाएं अब देश में सामने उभर कर आ रही है ,लेकिन हम आपको मिलवाते हैं एक ऐसी बुन्देली प्रतिभा से जिनका सिंगिंग का जुनून देखते ही बनता है, अपने जीवन यापन और परिवार की जरुरुरतो के लिए ये बेजोड़ कलाकार बाइक में कपड़ों की गठरियाँ रखकर फेरी लगाकर कपड़े बेंचते हैं, और अपने परिवार का गुजर-बसर करते हैं साथ ही अपने सिंगिंग के शौक को पूरा करने के लिए लोगों को गाना भी सुनाते हैं इसीलिए लोग अब इन्हें फेरी वाले सिंगर के नाम से पुकारने लगे हैं।
मूलतः- बुंदेलखंड के झांसी जिले के मऊरानीपुर नगर के रहने वाले राजा खान इन दिनों छतरपुर जिले में रहकर कपड़ों की फेरी लगाकर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं राजा खान इसके पहले म्यूजिक टीचर हुआ करते थे एवं बच्चों को गीत संगीत सिखाया करते थे लेकिन वक्त की ऐसी बेरुखी सामने आई के उन्हें अपने शौक से जुड़े इस काम को छोड़ना पड़ा और परिवार के पालन पोषण के लिए कपड़ों की फेरी लगानी पड़ी लेकिन उनका जज्बा फिर भी नहीं टूटा और वो अपने शौक को पूरा करने के लिए लोगों को गाना सुनकर अपने सामान की बिक्री करते हैं
• कई म्यूजिक कंपटीशन के लिए ऑडिशन दे चुके हैं राजा खान।
फेरी वाले सिंगर के नाम से मशहूर राजा खान कई म्यूजिक कंपटीशन के लिए ऑडिशन दे चुके हैं लखनऊ इंदौर एवं मुंबई में उन्होंने विभिन्न रियालिटी प्रोग्राम के लिए ऑडिशन दिए हैं लेकिन वक्त की बेरुखी कहे या किस्मत का खेल इनका सिलेक्शन नहीं हुआ और आखिरकार ये प्रतिभा कपड़ो की फेरी लगाने पर मजबूर है, राजा खान बताते हैं कि एक समय वह शौक से म्यूजिक गाया करते थे लेकिन अब वो धंधे के साथ ही ट्रेक पर थोड़ा बहुत गुनगुनाते रहते हैं और लोग उनकी सुरीली आवाज को बड़े ध्यान से सुनते ही हैं।
वैसे तो सोशल नेटवर्किंग साइट्स ने कई प्रतिभाओं को एक नया मुकाम दिया है,देश के सामने रानू मंडल एवं सहदेव जैसे कई उदाहरण भी है ,इसी तरह राजा खान ने भी फेरीवाले सिंगर के नाम से कई वीडियो यूट्यूब पर अपलोड कर रखे हैं उनके विडिओज को काफी दर्शक भी मिले हैं,लेकिन अब तक किसी कला पारखी की नजर उन तक नही पहुंच पाई है।