Translate

रविवार, 26 दिसंबर 2021

बमीठा। आदतन अपराधी खुन्नू राजा का अबैध मकान प्रशासन ने किया धराशाई...अपराधियों का ख़ौप खत्म करने आगे भी अपराधियों पर होगी कार्यवाही।



//आशीष मिश्रा//

बमीठा(छतरपुर)। लगातार अपराध करके लोगो मे खोप पैदा करने वाले अपराधियों पर प्रशासन की बड़ी कार्यवाही से क्षेत्र के अन्य अपराधियों में भय होगा एवं लोगो मे भय खत्म होगा 

संदीप जी आर कलेक्टर एस पी सचिन शर्मा के निर्देशन में ए एस पी विक्रम सिंह, एस डी एम डी पी दुवेदी एस डी ओ पी मन मोहन बघेल के साथ भारी पुलिस बल की मौजूदगी में आदतन अपराधी खुन्नू राजा उर्फ़ विकास सिंह पिता इंद्रजीत सिंह ठाकुर बमारी के अबैध मकान निर्माण को धरासाई किया गया खुन्नू राजा के ऊपर 2014 से 2021तक 12 संगीन अपराध कायम हैं जिनमें लूट, हत्या, अबैध वसूली ,हत्या के प्रयास जैसे कई संगीन अपराध कायम थे इस कार्यवाही में टी आई बमीठा राजेश बंजारे सहित जिले भर कई थाने पुलिस बल एवं राजस्व अमला मौजूद था।