बक्सवाहा(छतरपुर)। बिभिन्न समस्याओं के लेकर बकस्वाहा के किसानों ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को ज्ञापन दिया। तहसील क्षेत्र में किसानों का चरणबद्ध तरीके से विरोध प्रदर्शन कर समस्या समाधान करनें की मांग की जा रही है।
भारतीय किसान संघ के तत्वाधान में मंगलवार को बकस्वाहा ब्लॉक के किसानों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर त्रिलोक सिंह पोसाम तहसीलदार बकस्वाहा को ज्ञापन दिया। किसानों ने बताया कि, तीन कृषि कानून जब अध्यादेश ही थे तब संघ ने सितंबर 2020 में 2 हजार ग्राम समितियों के माध्यम से प्रधानमंत्री एवं कृषि मंत्री को ज्ञापन भेजा था। इसके पश्चात 8 सितंबर 2021 को 513 जिला केंद्रों पर 97 हजार से अधिक संख्या में धरना प्रदर्शन किया था। उसी क्रम में 1 से 10 जनवरी तक लागत आधारित लाभकारी मूल्य के विषय पर जन जागरण हुए। 11 जनवरी को तहसील मुख्यालय पर ज्ञापन दिया गया है। भारतीय किसान संघ ब्लॉक अध्यक्ष विवेक जैन, ब्लॉक महामंत्री भगवान सिंह ठाकुर, भूरे राजा मंगराई, ब्लाक प्रभारी अंबिका पाटकर, लल्लू यादव, जालम पटेल, हल्के पाल, वीरसिंह ठाकुर, हरिसिंह लोधी, जमुना अहिरवार, नन्नू आदिवासी सहित कई किसान भाई ज्ञापन में शामिल हुए।