Translate

मंगलवार, 25 दिसंबर 2018

कर्मचारियो की अनदेखी से हो रही है ,जेब ढीली।

दिन के समय भी जलती है लाईटे......


रूपेश जैन बकस्वाहा(छतरपुर)| बीते चार दिनो से लगातार नगर मे सड़क किनारे लगे बिजली के खम्भो पर लगी स्टेट लाईटे दिन मे भी जलती हुई दिखाई पड़ती है। प्रशासनिक चूक की वजह से दिन के समय भी जलती हुई स्टेट लाईटो का खामियाजा लोगो की जेब ढीली कर रहा है। गौरतलब है कि यह स्टेट लाईटे पिछले चार दिनो से लगातार चालू है।जिससे एक ओर इसके खर्च की सीधी-सीधी भरपाई नगरवासियो के बिजली बिल भुगतान से की जाती है तो इसके अलावा कर्मचारियो की इस अनदेखी की बजह से व्यर्थ बिजली का नुकसान हो रहा है।

 इनका कहना है कि....

 आपके माध्यम से सूचना मिली है इस संबंध में,मैं विद्युत मंडल को लिखित में सूचित करता हूं।

लखनलाल पाठक (सीएमओ,बकस्वाहा)