Translate

सोमवार, 26 जुलाई 2021

खजुराहों। राष्ट्रीय कवि संगम छतरपुर इकाई द्वारा श्रीराम काव्यपाठ प्रतियोगिता का आयोजन।

//राजीव कुमार शुक्ला//

खजुराहों(छतरपुर)। राष्ट्रीय कवि संगम छतरपुर इकाई के द्वारा श्री राम काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसमें तीन श्रेष्ठ प्रतिभागियों को पुरस्कृत व सम्मानित किया जाएगा, यह प्रतियोगिता जिला स्तर पर आयोजित की जाएगी जिसमें प्रतिभागी अपनी सहमति दिनांक 31.07.2021 तक भेज सकते हैं, जिले की निर्णायक समिति तीन विजेता चयनित करेगी जिन्हें प्रांतीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर भेजा जाएगा।  

                                       उपरोक्त जानकारी देते हुए राष्ट्रीय कवि संगम परिवार के छतरपुर  जिलाध्यक्ष इंद्रजीत विरल जी ने बताया कि राष्ट्रीय कवि संगम के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगदीश मित्तल जी की प्रेरणा से प्रांतीय अध्यक्ष डॉ शंभूसिंह मनहर जी के आव्हान पर एवं श्री मुकेश शांडिल्य जी के नेतृत्व में आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले के सभी इच्छुक कविगण भाग ले सकते है।     

                   इस प्रतियोगिता में स्वरचित व गोस्वामी तुलसीदास जी की रामचरित मानस को छोडकर किसी भी कवियों की रचना पढ सकते है जिसमें उक्त कवि का नाम लेना अनिवार्य है । प्रतियोगिता में  प्रतिभागी अपनी सहमति जिलाध्यक्ष इंद्रजीत विरल या जिला महामंत्री सूरज कुमार को दिनांक 31.07.2021 तक अनिवार्य रूप से भिजवाने के लिए आग्रह किया गया है ।