//नवनीत जैन//
बक्सवाहा(छतरपुर)। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन छतरपुर द्वारा कलेक्टर संदीप जी आर के निर्देशन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ए वी सिंह एवं जिला परियोजना प्रबंधक आजीबका मिशन सी एस सिंह के मार्गदर्शन में दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना अंतर्गत जनपद कार्यालय प्रांगण बक्सवाहा में एकदिवसीय विकासखंड स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन सोमवार को किया गया।
मेले का उद्देश्य कोरोना काल में स्वरोजगार छोड़ कर घर वापस आए एवं ग्रामीण अंचलों में कम पढ़े लिखे युवाओं को नजदीक ही देश प्रदेश की नामी-गिरामी कंपनियों द्वारा साक्षात्कार कर रोजगार उपलब्ध कराना है।
मेले में मुख्य अतिथि के रुप में क्षेत्रीय विधायक कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त प्रदुम्न सिंह लोधी, भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल नीलू सोनी, मिली- अभय फट्टा सहित समस्त भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
• विधायक बोले...
अपने उद्बोधन के दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक ने आजीविका मिशन अंतर्गत चल रहे कार्यों की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री जी के आत्मनिर्भर भारत मिशन का समर्पित भाव से कार्य करना तारीफे काबिल बताया उन्होंने कहा कि रोजगार मेले में उपस्थित युवक-युवती कंपनी की संपूर्ण जानकारी लेकर ही पंजीयन कराएं साथ ही आजीविका मिशन पदाधिकारियों को भी इसी प्रकार के रोजगार अवसर उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया रोजगार मेले में कुल 164 युवक-युवतियों ने अपने पंजीयन कराएं जिनमें 96 युवक-युवतियों का पंजीकृत कंपनियों ने प्राथमिक रूप से चयन किया।
विकासखंड स्तरीय रोजगार मेले में आजीविका मिशन के विकासखंड प्रबंधक राहुल गुप्ता एवं सहायक विकासखंड प्रबंधक शिवदत्त मिश्रा के साथ विनोद रावत, अभिषेक शुक्ला, प्रदीप गिरी, शुभम गुप्ता, पंकज सक्सेना, राजीव खरे, रवि सेन द्वारा संपूर्ण दायित्वों का निर्वहन कर कार्य संपन्न कराया गया।