• 08 क्रेशरों के कनेक्शन काटकर 5 से 2.60 लाख की वसूली...घरेलू श्रेणी के 15 बकायादरों की लाईन काटी।
//विन्द्रावन विश्वकर्मा//
नेटवर्क छतरपुर। विद्युत विभाग बकस्वाहा सहायक अभियंता सुधीर कुमार सोनी द्वारा गुरुवार को गयी छापामार कार्यवाही से बड़े बकायारों एवं क्रेशर संचालकों में हडक़ंप मच गया। टीम ने 15 घरेलू श्रेणी एवं 8 क्रेशरों के कनेक्शन काटकर 5 से 2 लाख 60 हजार की राशि बसूली गयी है।
म0प्र0पू0 क्षे 0वि 0वि 0 कं 0 लिमि 0 बक्सवाहा वितरण केंद्र में अधीक्षण अभियंता श्रीराम पाण्डेय व कार्यपालन अभियंता जीपी गोस्वामी के निर्देशन में सहायक अभियंता सं/सं उपसंभाग बिजावर सुधीर कुमार सोनी (अति0 प्रभार कनिष्ट अभियंता बक्सवाहा द्वारा घरेलू श्रेणी के 15 बकायादरों पर लाइन विच्छेदन कर विधुत अधिनियम 2003 की धारा 135/138 के अंतर्गत प्रकरण बनाये गये जिनमें बड़े बकायदारों मे संतोष सिंह परमार बकाया राशि 1.23 लाख , राकेश रामचरण खटीक बकाया राशि 19510, कैलाश खटीक बकाया राशि 20097, संकर बसोर /बलदुआ बकाया राशि 26364 , मिठ्ठू बसोर /बनमाली बकाया राशि 12579 , कुसुमरानी /बुद्धि बकाया राशि 7799 , घनश्याम लोधी अपना ढाबा बकाया 20089 पर कार्यवाही करते हुए लाइन विच्छेद की गयी। ठीक इसी प्रकार बड़े स्टोन क्रेशर पर भी बकाया राशि होने पर 8 नंबर कनेक्शन काटे गये एवं 5 क्रेशर संचालकों 2.6 लाख की वसूली की गयी। सहायक अभियंता सुधीर सोनी द्वारा जानकारी दी गयी की उच्च अधिकारियों के निर्देशन में उक्त कार्यवाही लगातार जारी रहेगी । अत: सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं से बिजली बिल बकाया राशि का भुगतान करते हुए होने वाली किसी भी प्रकार की कार्यवाही से बचने की अपील की है। कार्यवाही के दौरान सहायक अभियंता सुधीर सोनी, लाइन परि रहमत मो खान, नर्वदा , महेश उनियारा , रामु यादव, छोटेलाल रजक , सुरेन्द्र सेन, मुकेश भदौरिया, राकेश पटेल एवं अन्य कर्मचारी उपास्थि रहे।