//राजीव शुक्ला//
राजनगर(छतरपुर)। ग्राम धमना में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान के पश्चात अंतिम दिवस अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्रीय एवं अंतरराज्यीय कवियों ने आकर देर रात तक काव्य रस की धारा प्रवाहित करते हुए काव्य रसिक श्रोताओं को बांधे रखा, जिसमें ओज , श्रंगार, हास्य, गीत इत्यादि रस के कवियों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियां से उपस्थित भारी जन समुदाय को तालियां बजाने वा वाह - वाह करके दाद देने लिए मजबूर कर दिया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन तथा कवियों के सम्मान स्वरूप शाल - श्रीफल व स्मृति चिन्ह देकर आयोजन कर्ता पप्पू पाठक तथा भाजपा नेता श्री प्रकाश पांडे के द्वारा सम्मानित किया गया , कार्यक्रम में पधारे क्षेत्रीय विधायक कुंवर विक्रम सिंह नातीराजा का भी मंच के माध्यम से आयोजकों ने शॉल- श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया ।
आयोजित कवि सम्मेलन में छतरपुर से अभिराम पाठक, चरखारी से श्री प्रदीप दिहुलिया, अजयगढ़ से अजय मोहन तिवारी, बांदा से सुश्री सौम्या श्रीवास्तव, छतरपुर से जीतेंद्र जीत , खजुराहो से इंद्रजीत दीक्षित तथा खजुराहो से ही राजीव शुक्ला एवं योगेंद्र सिंह राजू राजा प्रमुख कवियों में उपस्थित रहे , कवि सम्मेलन का सफल संचालन कवि सूरज के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर हल्के भैया पाठक, देवेंद्र पाठक, ब्रिज गोपाल अवस्थी टिकुरी, सुनील पांडे (खैरी), श्रीकांत मिश्रा धमना, आसाराम पाल, दिवाकर पटेल, सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों की तादाद में रसिक श्रोता उपस्थित रहे ।
