//विन्द्रावन विश्वकर्मा//
ब्यूरो छतरपुर। कलेक्टर संदीप जीआर ने पठापुर रोड पर स्थित राम जानकी कुंड पर पहुंचकर छतरपुर नगर पालिका सीएमओ ओमपाल सिंह भदोरिया को जल्द ही कार्य कराने के लिए दिए निर्देश वही नगर पालिका सीएमओ ओमपाल सिंह भदौरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि छतरपुर विधायक आलोक चतुर्वेदी के द्वारा ₹10 लाख बाउंड्री वाल के लिए विधायक निधि से दे दिए हैं और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के द्वारा भी बड़ी वालों की राशि जल्द ही प्राप्त होने वाली है इसको लेकर जल्द ही कार्य शुरू किया जाएगा तो वही छतरपुर कलेक्टर ने मौके पर पहुंचकर राम जानकी कुंड निर्माण का का जायजा लिया और जल्द ही निर्माण कार्य चालू कराने के लिए नगर पालिका सीएमओ को दिशा निर्देश दिए और उन्होंने जानकारी देते हुए रामजानकी कुंड परिवार को बताया कि ध्यान कुटी का प्रस्ताव पर्यटन मंत्रालय भेज दिया गया।