बक्सवाहा(छतरपुर)। आज के दिन का पहला मैच शाम 5:00 बजे से प्रारंभ हुआ मंडी सीनियर और शरारा के बीच मैच खेला गया जिसमें शरारा टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ताबड़तोड़ शुरुआत की विजय और रवि ने पावर प्ले में 3 ओवरों में 40 रन बनाए और निर्धारित 8 ओवरों में 92 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया रवि ने 22 और विजय ने 17 रन बनाए जवाब में मंडी सीनियर के खिलाड़ी जवाब में अपनी टीम को जिता नहीं सके और 83 रन ही बना सकें नासिर खान 24 और शैलेंद्र सिंह राजपूत ने 25 रन बनाए इस तरह से मंडी सीनियर मैच 9 रनों से हार गई सेडारा के रवि को मैन ऑफ द मैच चुना गया दूसरा मैच जैतपुरा और खिलकट क्लब के बीच खेला गया जैतूपुरा ने टॉस जीत कर पहले खेलते हुए 8 ओवरों में 128 रन का पहाड़ खड़ा किया रविंद्र सिंह ने 48 और अजय पाल ने 23 रन बनाए जवाब में खिलकत क्लब 31 रन ही बना पाया और यह मैच 97 रनों से हार गई जिला रविंद्रसिंह परिहार मैन ऑफ द मैच चुने गए तीसरा मैच लोहानी और मानपुर के बीच खेला गया लोहानी टीम ने यह मैच अपने नाम किया चौथा मुकाबला एलएफसी अकैडमी और गड़ी सेमरा के बीच खेला गया एकेडमी की टीम ने टॉस जीतकर पहले खेलते हुए 8 ओवरों में 71 रन बनाए राजेंद्र सिंह राजपूत ने 21 अनिल प्रताप ने17 रन बनाए जवाब में गड़ी सेमरा टीम ने भी अच्छी शुरुआत की और अंतिम ओवर में 11 रनों की आवश्यकता थी लेकिन एकेडमी के तेज गेंदबाज प्रदुम विश्वकर्मा ने मात्र तीन रन ही दिए घड़ी सेमरा से राम सिंह ने 35 रन बनाए प्रदुम विश्वकर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया आज का पांचवा मैच प्री क्वार्टर मुकाबला लोहानी और जैतपुरा के बीच खेला गया है जैतपुरा की टीम ने टॉस जीतकर 8 ओवरों में 55 रन ही बनाए अजय पाल ने सर्वाधिक 15 रन बनाए जवाब में लोहानी की टीम छोटे से लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर सकी जैतपुरा के गेंदबाजों ने बहुत ही अच्छी गेंदबाजी की रोहित परिहार ने चार विकेट लिए। लोहानी की टीम केवल 48 रन ही बना सकी और यह मैच 8 रनों से हार गई रोहित परिहार मैन ऑफ द मैच चुने गए आज का अंतिम मैच वीरमपुरा और अमोदा के बीच खेला गया वीरम पुराने यह मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया आज के दिन के मुख्य अतिथि श्रीमती मिली फट्टा जिला कार्यकारिणी भारतीय जनता पार्टी अनिल सोनी मंडल अध्यक्ष गोवर्धन यादव अमर सिंह यादव उपाध्यक्ष किसान मोर्चा बलराम विश्वकर्मा अमोल सेन बिरजू खरे कार्यालय मंत्री बहादुर सिंह लोधी मंडला उपाध्यक्ष विनोद जैन पत्रकार अभिषेक असाटी पत्रकार अंशुल असाटी पत्रकार उपस्थित रहे आज के मैच का आंखोंदेखा हाल मुकेश रावत महेश पटेल धर्मेंद्र राजपूत प्रीतम सिंह भदौरिया हर्षित सेन एवं देवी सिंह राजपूत ने सुनाया आज के मैचों में निर्णायक की भूमिका देवेंद्र पांडे महिंद्र बबुआ मनोज प्रजापति पवन ठाकुर भरत यादव गोलू बिलथारे कपिल लोधी रहे व्यवस्था के रूप में राहुल यादव रामेश्वर आदिवासी रहे टूर्नामेंट कमेटी के अध्यक्ष कमल सोनी ने बताया कल 5:00 बजे से देर रात्रि तक सात मैच खेले जाएंगे और 28 मई को टूर्नामेंट का समापन किया जाएगा।