//सत्यम खरे//
बाजना((छतरपुर)। संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के परम् शिष्य मुनि श्री 108 दुर्लभ सागर जी महाराज एवं मुनि श्री 108 संधान सागर जी महाराज के परम सानिध्य में आगामी 08 जून से 13 जून 2022 तक बुंदेलखंड के प्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं प्राकृतिक स्थल भीमकुंड समीपस्थ बाजना में आयोजित होने जा रहा है।
जिसमे पाषाण से परमात्मा बनने तक की जीवंत प्रक्रिया होगी।
पंचकल्याणक समिति के मीडिया प्रभारी मनोज जैन, सोनू जैन ने बताया कि 08 जून को घटयात्रा, ध्वजारोहण एवं गर्भकल्याणक (पूर्विधि) से इस महोत्सव की मांगलिक शुरुआत होगी।
इसके पश्चात क्रमशः गर्भकल्याणक (उत्तरार्ध), जन्मकल्याणक, तपकल्याणक एवं कैवल्य ज्ञान के बाद 13 तारीख को भगवान का मोक्षकल्याणक (निर्वाण) होगा साथ ही विश्व शांति के उद्देश्य से महायज्ञ किया जाएगा।
इस धार्मिक अनुष्ठान में केवल बाजना के नही अपितु बक्सवाहा, बम्होरी, बड़ामलहरा, बंडा, सागर, इंदौर सहित अन्य जगहों से भी लोग सम्मलित होने पहुचेंगे।
