//विन्द्रावन विश्वकर्मा//
घुवारा(छतरपुर)। जहां एक विधुत की लगातार कटौती बही दूसरी ओर विधुत विभाग की लापरबाही से हो रही मौत का पूरा कार्यभार कनिष्ठ अभियंता रुपसिंह लोधी का है
एक ही समय पर दो जगह भैसो पर विजली का तार गिरने के कारण लोगो मै काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है लोगो का कहना है जब से कनिष्ट अभियंता रूपसिंह लोधी का स्थांनतरण हुआ उस दिन से लोगो को विजली संबंधी समस्याएं का सामना करना पड रहा है क्योकि यदि कर्मचारियों को फील्ड की निगरानी के लिए भेजते तो तार की समस्या का समाधान कर सकते थे विधुत विभाग घुवारा मे कर्मचारियों को अपनी उगली पर नचाने बाले अधिकारी को ना हो प्रशासन का डर है और ना ही शासन का खौप राजनैतिक संरक्षण प्राप्त होने के कारण मनमर्ज़ी से काम कर रहे है।
इसी कारण से ग्राम डूगरपुर निबासी सिल्ली पिता चिन्ना अहिरवार तथा हलावनी निबासी भागचंद यादव पिता गोरेलाल की एक एक भेस जो की किमती नस्ल जिसकी कीमत 90000 की भैस पर बिजली का तार गिरने से मोत हो चुकी है
लेकिन ऐसी घटनाओं से विभाग को क्या अंतर पडता है और यदि को इसका विरोध करता है तो चालानी कार्यवाही के लिए पूरा बिभाग तैयार रहता है।