Translate

बुधवार, 10 अगस्त 2022

बकस्वाहा। मोहर्रम पर्व में नगर में निकली गई ताजिया।

//राहुल जैन//

बक्सवाहा(छतरपुर)। शहादत का पर्व मोहर्रम बकस्वाहा नगर में अकीदत के साथ मनाया गया। आज मोहर्रम पर्व की 10वी तारीख को मस्जिद में दुआएं आशुरा पढ़ी गई व गुनाहों के मगफिरत के लिए अल्लाह से दुआ की गई साथ ही तकरीर के बाद शाम 5 बजे इमामबाड़ा से ताजिया के साथ जुलूस आरंभ हुआ जो नगर के मुख्य मार्गो से  भ्रमण करने के बाद गेवलारी स्थित बांध पहुंचा जहां ताजिया ठंडा किया गया।

मातमी पर्व मोहर्रम के ताजिया जुलूस में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के साथ साथ क्षेत्रीय लोगों की मौजूदगी रही।