Translate

बुधवार, 10 अगस्त 2022

VIDEO:- रक्षाबंधन के मौके पर बीते वर्ष से भी कम चल रहा बाजना का बाजार... दुकानदारों ने जाहिर की चिंता।


//सत्यम खरे//

बाजना(छतरपुर)। आज ग्राम बाजना में रक्षाबंधन के अवसर पर बाजार में थोड़ी रौनक दिखी।

लेकिन दुकानदारों का कहना है कि जितने कि हम लोगों ने लागत लगाई उतने पैसे नहीं आ रहे हैं और ना ही लोग ज्यादा खरीदारी कर रहे है, सिर्फ अपना काम चला रहे हैं।

              क्योंकि बारिश ना होने के कारण किसानों ने जो फसल लगाई थी वह नहीं हुई जिससे फसलों में भारी नुकसान हुआ है।

 इसी के कारण उनके धंधे पर बहुत मंदी है , साथ ही दुकानदारों ने बताया कि एक तो गर्मी से भी परेशान हैं एवं हर लोगों के घर बीमारी हैं इसी के कारण हम लोगों का धंधा नहीं चल रहा है इस रक्षाबंधन के अवसर पर हम सभी लोग ऐसे ही बैठे है।