Translate

गुरुवार, 8 सितंबर 2022

बक्सवाहा। बुनियादी सुविधाओं को तरस रहे आदिवासी बहुल गांव....जयस के बैनरतले 07 गांव के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन।

/विनोद जैन//

बक्सवाहा(छतरपुर)। गुरुवार को ज़िले के जनपद क्षेत्र बक्सवाहा अंचल के गांव हरदुआ, हिरदेपुर, गोरानाद, सुम्मेरपुरा, चदुआ, भाटा एवं पाठा के आदिवासी ग्रामीणों द्वारा तहसील मुख्यालय पहुंच कर ज्ञापन दिया गया. जिसमें उन्होंने ने अपनी समस्याओं को बयां करते हुए मुख्यमंत्री से मदद की गुहार लगाई है।

•  यह हैं समस्यायें।

ज्ञापन के हवाले से बताया गया कि आजादी के बाद से अब तक हम ग्रामीण मूलभूत सुविधाओं से वंचित है, एक तरफ सरकार जहां आदिवासियों के लिए योजनाओं तथा समाज में अग्रणी रहने के लिए तमाम तरह की वादे करती है वहीं हकीकत कुछ और ही है।

       बक्सवाहा क्षेत्र के इन गांवों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पीने का पानी, बिजली, सरकारी स्कूलों में शिक्षको का आभाव, आवास योजना से वंचित, जाति प्रमाण पत्र का आभाव तथा वन अधिकार के पट्टे न मिलने जैसी कुल 11 सूत्रीय समस्याओं के बारे में अवगत कराया है।

•  उग्र आंदोलन की चेतावनी।

साथ ही ज्ञापन में चेतावनी दी गई है की अगर 15 दिवस के अंदर उनकी समस्याओं का निराकरण नही हुआ तो वह सभी 07 गांव के आदिवासी एवं गैर आदिवासी संगठन आदोंलन के लिए मजबूर होंगे और जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

  •  यह रहे मौजूद।

इस दौरान ज्ञापन देने वालों में नंदराम आदिवासी अध्यक्ष जयस, छोटू बारेला जयस मीडिया प्रभारी, गोपाल बारेला जयस ब्लॉक अध्यक्ष बकस्वाहा, पप्पू बारेला जयस कार्य बाहक अध्यक्ष, उमेश बर्मा भीम आर्मी ब्लाक अध्यक्ष, सालम भीलाला जयस उपाध्यक्ष, तिलक सीग लोधी, मनीष जैन समाजसेवी एवं राम किशोर अहिरवार सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।