//विनोद जैन//
बक्सवाहा(छतरपुर)। गत दिवस पोषण अभियान अंतर्गत पोषण माह की थीम "स्वस्थ बालक बालिका प्रतिस्पर्धा" के तहत कार्यक्रम का आयोजन बक्सवाहा के वार्ड क्रमांक 05 में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रामवति नापित, राखी ताम्रकार एवं शशिप्रभा जैन ने मिलकर संयुक्त रूप से किया।
जिसमें उपस्थित सभी बच्चों के वजन और लंबाई लेकर उनके अभिभावकों को बच्चे के स्वास्थ्य पोषण के बारे में समझाइश दी गई साथ ही सभी अभिभावकों को बताया कि विविधता से भरपूर भोजन स्वयं करें एवं अपने बच्चों को कराएं।
वहीं इस बीच स्वस्थ बच्चे के मापदंड के अनुसार 03 बच्चों का एवं उनके माता-पिता का सम्मान तिलक लगाकर एवं पुष्पगुच्छ देकर किया व सभी बच्चों को टॉफी वितरित की गई।
इस दौरान कार्यक्रम में सहायिका ज्योति रैकवार, चतरा देवी खंगार एवं प्रभा तिवारी और चंदा विश्वकर्मा मुख्य सहयोगी रही तो साथ ही आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रेनू खरे सहायिका नर्मदा यादव के अलावा उक्त सभी वार्डो से अभिभावक व बच्चे उपस्थित हुए।