Translate

शनिवार, 24 सितंबर 2022

घुवारा। आगामी त्यौहारो को लेकर उप-थाना परिसर में हुई शांति समीति की बैठक।

//विन्द्रावन विश्वकर्मा//

घुवारा(छतरपुर)। आगामी त्यौहारो नवरात्री, दशहरा पर्व  को लेकर उपथाना परिसर में शांति समीति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में तहसीलदार सुनील बाल्मीकि उपथाना प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार, नगरपरिषद अध्यक्षप्रतिनिधी अभय प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष पहलबान सिंह, रनमत सिंह, सुरेन्द्र राय, डैनी राजा, मलखान फौजदार, जगन कुशवाहा, मनीष राय,तुलसीराम लोधी, देवकी मिश्रा, सहित गणमान्य नागरिक व पत्रकार बंधु शामिल रहे । बैठक में उपथाना प्रभारी ने उपस्थित जनसमुदाय से चर्चा करते हुये कहा है कि आगामी 26 सितम्बर से नवरात्री का पर्व प्रारंभ होने जा रहा है जो हम सभी को बडा हर्ष का समय है लेकिन हम सभी सभी शासन की गाईडलाईन का पालन करते हुये त्यौहार का मनाना है तहसीलदार सुनील बाल्मीर्कि ने शासन की गाईड लाईन को बताते हुये कहा है कि सभी कमेटियो को मिट्टी से निर्मित ही मूर्ति को बिराजमान करना है कोई भी पीओपी से निर्मित न हो साथ ही मूर्ति का आकार अधिकतम 6 फुट होना चाहिए देवी पंडाल समीति जगह में होना चाहिए क्योकि किसी प्रकार यातायात बाधित न हो वही पंडालो में बिजली के तार खुले न छोडे,लाउडस्पीकर समीति बोलियम व धार्मिक गीत में बजना चाहिए मूर्ति बिर्सजन के  समय से शांति पूर्ण ढंग करे अगर उसके बाद कोई  शासन की गाईडलाईन का उल्हघन करता है या उपद्रव मचाता है तो उसके ऊपर दांडात्मककार्यवाही की जायेगी।