Translate

बुधवार, 7 सितंबर 2022

घुवारा। भगवान श्रीकृष्ण की शोभायात्रा के बाद हुआ जलविहार।

//विन्द्रावन विश्वकर्मा//

घुवारा(छतरपुर)। भगवान श्री कृष्ण की शोभायात्रा और जलविहार उत्सव के परंपरागत कार्यक्रम के तहत श्री कृष्ण भक्त मंडल के तत्वाधान में नगर घुवारा  में विशाल शोभायात्रा निकाली गई। बृहस्पतिवार की शाम को नगर घुवारा  के जगदीश मंदिर से यह यात्रा से आरंभ हुई यात्रा  मुख्य  मार्ग  तथा नगर पालिका बस स्टैंड मेन मार्केट से  होते हुए शोभायात्रा बड़ा तालाब मुहल्ले में विसर्जन  किया जहां नाव पर श्रीकृष्ण भगवान का जलविहार कार्यक्रम हुआ। नगर घुवारा में यात्रा का जगह जगह   स्वागत व पूजन किया गया।

शोभा यात्रा की अगुवाई कर रहे ब्राह्मणों ने बताया कि समाज में भगवान और गाय के प्रति श्रद्धा भाव रखने वालों में ही मानवता और मनुष्यता होती है। समाज के कल्याण की कामना को लेकर प्रत्येक वर्ष इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। जिसके तहत शोभायात्रा के बाद जगदीश मंदिर में जलविहार कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। 7 सितंबर बुधवार  को भगवान का श्री कृष्ण का  कार्यक्रम किया गया साथ में ही इसी दिन  भगवान का छप्पन भोग एवं भंडारा प्रसाद  का आयोजन भी  किया  इस यात्रा में नगर घुवारा के सभी श्रद्धालुओं ने अधिक से अधिक संख्याओं में भाग लेकर इस यात्रा में ढोल बाजे नगाड़े एवं नाच गाना के साथ यात्रा को सफल बनाया।