//सत्यम खरे//
बाजना(छतरपुर)। आज बाजना थाना मैं शांति समिति की बैठक संपन्न हुई।
बैठक थाना प्रभारी टीकाराम कुर्मी के नेतृत्व में लगाई गई एवं साथ में एसआई रामप्रकाश अहिरवार शामिल रहे।
थाना प्रभारी टीकाराम कुर्मी ने बताया कि जो आगामी त्यौहार आ रहे हैं जैसे नव दुर्गा उत्सव एवं दशहरा तो हमें त्योहार शांतिपूर्वक मनाना है एवं किसी भी प्रकार का लड़ाई झगड़ा नहीं करना है एवं अगर देवी जी के पंडालों में कोई असामाजिक तत्व परेशान करता है या शराबखोरी करता है तो तत्काल पुलिस को सूचित करें हम आपके साथ हैं।
इस दौरान बैठक में ग्राम के वरिष्ठ लोग कैलाश शुक्ला, गोवर्धन, रज्जू, सुरेश, अज्जू, जीतेंद्र, राजा, बाबू, बज्जू, इस्माइल खान, हल्के गणेशा बिट्टू मंटू धनीराम मीडिया से सत्यम खरे शामिल रहे।