Translate

शुक्रवार, 23 सितंबर 2022

बक्सवाहा। नव दुर्गा एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न।

//विनोद जैन//

बक्सवाहा(छतरपुर)। नगर के  थाना प्रांगण में नवदुर्गा एवं दशहरा के त्यौहार को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। 

 जिसमें नव दुर्गा विसर्जन  में निकाले जाने वाले जुलूस एवं अन्य कार्यक्रमों के लिए बैठक में उपस्थित लोगों से रायसुमारी की गई और शांतिपूर्ण ढंग से शुभ यात्रा  को मनाने के लिए उपस्थित लोगों से आग्रह किया गया साथ ही दशहरा के त्यौहार को शांति तरीके से मनाए जाने को लेकर चर्चाएं हुई जिसमें तहसीलदार रामचरण चौबे ने लोगों से अपील करते हुए कहां कि त्यौहार को शांतिपूर्वक और अच्छे ढंग से मनाए साथ ही व्यवस्थाओं में सहयोग करें बैठक में मुख्य रूप  से थाना प्रभारी याकूब खान, भाजपा वरिष्ठ नेता मदनलाल असाटी, नगर पंचायत बकस्वाहा द्वारा अध्यक्ष प्रतिनिधि बृजगोपाल सोनी, अनिल सोनी मंडल अध्यक्ष , संदीप खरे किसान मोर्चा अध्यक्ष भाजपा , संजय दुबे ब्लोक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष , भरत चौरसिया बिधायक प्रतिनिधि, बलभद्र राय एवं समिति के समस्त अध्यक्ष व पत्रकार उपस्थित रहे।