Translate

शनिवार, 1 अक्टूबर 2022

बाजना। स्कूल में जाकर पुलिस ने दी छात्राओं को कानूनी जानकारी।

 

//सत्यम खरे, नीरज चौबे//

बाजना(छतरपुर)। आज ग्राम बाजना के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बाजना में पुलिस द्वारा बालिकाओं को जागरूकता एवं बाल संरक्षण की तहत गुड टच एवं बैड टच के संबंध में समझाया गया।

एवं बालिकाओं को मौलिक अधिकारों के बारे में भी जानकारी दी गई जेजे एक्ट धारा 77/ 78 के बारे में भी समझाया गया।

 एवं जेजे धारा 370 एक्ट को भी समझाया गया, बालिकाओं को जो भी महिलाओं के नंबर हैं उनके बारे में भी समझाया गया यह कार्यक्रम छतरपुर एसपी साहब के निर्देश अनुसार ग्राम बाजना के हाई स्कूल में संपन्न हुआ।

 इस कार्यक्रम में समस्त शिक्षक गण एवं बाजना थाना के एस आई रामप्रकाश अहिरवार, महिला आरक्षक प्रीति पंडित, प्रधान आरक्षक रामप्रसाद गोस्वामी, आरक्षक राहुल यादव, गणेश मीडिया से सत्यम खरे समस्त स्कूल के बच्चे मौजूद रहे बाजना पुलिस का नारा नन्हे नन्हे हाथों को काम नहीं किताब चाहिए।