Translate

मंगलवार, 4 अक्टूबर 2022

बक्सवाहा। महाकाली मंदिर में हुआ गरबा महोत्सव....महिलाओं ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा।

//विनोद कुमार जैन//

बक्सवाहा(छतरपुर)। भारत के परंपरागत नृत्य गरबा और डांडिया को लेकर खासतौर पर नवरात्रि मे बड़े आयोजन किए जाते हैं।  डांडिया मथुरा-बरसाना का और गरबा गुजरात का प्रसिद्ध नृत्य है। नवरात्रि के उत्सव पर गरबा या डांडिया केवल गृह क्षेत्रों में नहीं बल्कि पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है।  नगर मे नव दुर्गा के पवन पर्व पर दमोह छतरपुर रोड स्थित मां महाकाली मंदिर प्रांगण में नगर की कन्याओं एवं महिलाओं द्वारा गरबा नृत्य एवं डांडिया का आयोजन किया। मान्यता है कि माता के जगराते मे गरबा नृत्य करनें से माता रानी प्रशन्न होती है एवं गरबा नृत्य हिन्दू संस्कृति का एक पारंपरिक नृत्य है जो भारत के हर प्रांत में पावन पूनीत पर्वों में किया जाता है कार्यक्रम की रूपरेखा महाकाली मंदिर के समिति के सदस्यों द्वारा की गई उक्त कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं नेें भाग लिया वही इस नृत्य को श्रद्धालुओं ने अपने परिवार के साथ देखने में आनंद की अनुभूति प्राप्त की समिति के सदस्य सोनू बंजारा ने बताया कि  गरबा का आयोजन महाकाली  मंदिर में इस वर्ष से प्रारंभ किया गया है और यह कार्यक्रम हर वर्ष किया जायेगा महाकाली युवा मण्डल के सदस्य प्रेमनारायन पाल, सोनू बंजारा,  राहुल खटीक, महेश पटेल, सुनील साहू, गोटीराम रजक, रमेश यादव, हर्षित रावत, भूपेन्द्र सेन, द्वारा उक्त कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार कर कार्यक्रम के संचालन व्यवस्था की ।