Translate

मंगलवार, 4 अक्टूबर 2022

बाजना। 29 वर्षीय युवक हुआ लापता, परिजनों ने कराई गुमशुदगी दर्ज।

//सत्यम खरे, नीरज चौबे//

बाजना(छतरपुर)। पुलिस थाना बाजना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रमपुरा निवासी दीपक दीक्षित पिता हरि शंकर दीक्षित उम्र 29 वर्ष दिनांक 2- 10-2022 को सुबह 5:06 बजे के करीब अपने घर से भैंसों को निकालने गांव के बाहर तक गया लेकिन जब घर वापस नहीं आया तो घर वालों ने तलाश शुरू की लेकिन कुछ भी पता नहीं चला।

 एवं उसके बाद थाने में जाकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

घरवालों का कहना है कि हम लोगों ने हर जगह एवं हर रिश्तेदारी में तलाश कर लिया अभी तक कोई पता नहीं चला बाजना पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।