Translate

शनिवार, 15 अक्टूबर 2022

खजुराहो क्षेत्र को मिली नई सौगातें, जानिए पूरी खबर।

//राजीव शुक्ला//

खजुराहों(छतरपुर)। खजुराहो लोकसभा क्षेत्र से सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा जी के खजुराहो प्रवास के दौरान लगभग 20 करोड़ के विकास कार्यों की जहां सौगात प्राप्त हुई तो वही आने वाले समय में खजुराहो तथा आसपास के अन्य और कई ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न कार्यों की संरचना भी तैयार की गई जिसके परिणाम आने वाले कुछ महीनों में देखने को मिलेंगे ।

नगर परिषद खजुराहो के द्वारा नगर में लोकार्पण अनावरण एवं भूमि पूजन कार्य के तहत लगभग चार करोड़ के कार्य तो वहीं साढ़े 14 करोड़ प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत रनेहफाल से सपौहां सहित चार सड़कों के भूमि पूजन के साथ ग्रामीण क्षेत्रों के आवागमन को सुलभ बनाने के दृष्टिकोण से एक महत्वपूर्ण सौगात लोगों को प्राप्त हुई है, साथ ही अन्य और कुछ सड़कें जो ग्रामीण क्षेत्रों के लिए काफी लंबे समय से लंबित है और लोगों की मांग है को लेकर भी सांसद खजुराहो ने कहा यह कार्य भी शीघ्र संपन्न कराए जाएंगे ।

इसके पूर्व खजुराहो नगर परिषद के द्वारा आयोजित एक वृहद कार्यक्रम के माध्यम से सांसद खजुराहो ने खजुराहो जैसे अति महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल को और सुंदर बनाने के लिए *ग्रीन खजुराहो - क्लीन खजुराहो* का नारा देकर लोगों से आह्वान किया कि हम खजुराहो को इंदौर जैसा साफ सुथरा और सुंदर बनाने के लिए वचनबद्ध हों जिससे कि आने वाले पर्यटक खजुराहो की एक अपनी अलग छवि लेकर जाएं, वही आपने कहा कि खजुराहो में वंदे भारत ट्रेन शीघ्र प्रारंभ होगी और खजुराहो हवाई अड्डे में उड़ान प्रशिक्षण केंद्र का भी शुभारंभ हो रहा है जिसमें हमारे देश के गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के भी आने की संभावना है, केंद्रीय विद्यालय, स्पोर्ट्स कंपलेक्स तथा योगा एंड नेचरोपैथी सेंटर सहित कई कार्यो का भी आपने उल्लेख किया ।

भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री अरविंद पटेरिया ने सभा को संबोधित करते हुए कहा की वह बगैर किसी भेदभाव के क्षेत्र में विकास करने की ललक के साथ यहां कार्य कर रहे हैं , आपने कहा कि दिन- रात क्षेत्रवासियों के बीच रहकर उनके हर सुख - दुख में सम्मिलित होकर समस्याओं के निराकरण का प्रयास करते हैं, आपने कहा कि सांसद महोदय के द्वारा उन्हें लगातार सहयोग मिल रहा है जिसके चलते ही वह क्षेत्र का भरपूर विकास करवा पाने में सफल हो सके , वही मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह ने भी सभा को संबोधित किया ।

इस दौरान इनके साथ जनपद अध्यक्ष मनीराम कुशवाहा, उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र अवस्थी, खजुराहो नगर परिषद के अध्यक्ष अरुण अवस्थी, राजनगर नगर परिषद के अध्यक्ष जीतेंद्र वर्मा, अवधेश नायक, बबलू पाठक, हर नारायण अवस्थी, सुरेंद्र चौरसिया, मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह, इंद्रपाल तिवारी , किसान मोर्चा के अध्यक्ष बॉबी राजा (गठेवरा), अवधेश यादव एवं भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नीरज चतुर्वेदी, आईटी सेल के रवि मिश्रा, दिनेश गौतम, दिलीप अहिरवार, अशोक दुबे, संजय रैकवार, बृजगोपाल अवस्थी (टिकुरी), प्रकाश पांडे, सुधीर शर्मा, कमलेश उपाध्याय, रामगोपाल शर्मा, श्रीकांत मिश्रा, भैया जी अचनार, नरेश सोनी, गौरव अग्रवाल,  जिला पंचायत सदस्य पप्पू पाल एवं नगर परिषद खजुराहो तथा राजनगर के पार्षद गण विशेष तौर पर उपस्थित रहे कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ पत्रकार राजीव शुक्ला के द्वारा किया गया आभार प्रदर्शन नगर परिषद खजुराहो के इंजीनियर विद्यासागर मिश्रा ने किया इस दौरान कार्यक्रम में हजारों की तादाद में वहां लोग उपस्थित रहे ।