//सत्यम खरे//
बाजना(छतरपुर)। आज शनिवार को ग्राम बाजना में बजरंगबली मंदिर के सामने बने कुएं में गिरी गाय को बचाने में नव युवकों को सफलता प्राप्त हुई है।
गाय के कुएं में गिरने की जैसे ही जानकारी लगी तो स्थानीय ने तत्काल सरपंच को फोन लगाया, जिसके बाद सरपंच पति मुन्ना शुक्ला ने अपने लोगों के साथ गाय को बचाने में मदद की एवं गाय को सुरक्षित कुवे से बाहर निकाला एवं जब सरपंच पति मुन्ना शुक्ला से बात की तो कहा गया कि कुवे की की साफ सफाई एवं इसकी देखरेख की जाए, तो बताया गया कि मैं जल्द से जल्द कुवे की साफ सफाई एवं इसका घाट बनवा दिया जाएगा। ताकि ऐसी कोई दुर्घटना ना हो।
• स्थानीय युवाओं ने किया रेस्क्यू।
गाय को निकालने में सहयोगी रहे मयंक जैन, उमा शुक्ला, बेटन यादव, बेटू साहू, रामकृपाल शुक्ला, बल्लू शुक्ला, गोविंद, आशीष तिवारी, हरि, अनूप जैन आदि लोग मौजूद रहे।