//विन्द्रावन विश्वकर्मा//
घुवारा(छतरपुर)। घुवारा तहसील के ग्राम भगवा में आज विजयदशमी और स्थापना दिवस पर क्षत्रियों की तरफ से भगवा में शस्त्र पूजन किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि हिंदू सनातन समाज में शस्त्र के पूजन का काफी महत्व है। माता सरस्वती को छोड़ कर सभी 33 करोड़ देवी देवताओं ने शस्त्र धारण किए हुए हैं। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम ने भी शस्त्रो का पूजन कर रावण पर विजय प्राप्त की थी। इस अवसर पर संकल्प लिया गया कि धर्मांतरण, गौवध, साधु समाज की रक्षा, घुसपैठ और आतंकवाद को रोकने के लिए विहिप सदा तत्पर रहेगा। कार्यक्रम में विहिप के कार्यकारी के वरिष्ठ अरविंद सिंह ( मजले राजा ) दीपेंद्र सिंह परमार आनन्द सिंह (भगवा ) कृष्ण प्रताप सिंह मवई गजेन्द्र प्रताप सिंह जीतेन्द्र सिंह परमार (जीतू राजा ) अरविंद राजा खैरी विवेक राजा बुंदेला मोहित सिंह सोलंकी विष्णू प्रताप सिंह बुंदेला (नाती राजा) मलपुरा मौजूद रहे।