Translate

बुधवार, 5 अक्टूबर 2022

बक्सवाहा। दशहरा मैदान की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ब्रजगोपाल सोनी


//विनोद कुमार जैन//

बक्सवाहा(छतरपुर)। दशहरा मैदान में दशहरा उत्सव को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं मौसम की खराबी को देखते हुए सभी तैयारियों का जायजा लेने नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री बृज गोपाल सोनी दशहरा मैदान पहुंचे जहां उन्होंने व्यवस्थाओं का का हालचाल जाना और  निर्देशित किया ! ब्रज गोपाल सोनी ने बताया कि  नगर में विराजमान सभी मां दुर्गा झांकियों को उनके प्रतिनिधि तय समय अनुसार रात 8:00 बजे तक दशहरा मैदान लेकर पहुंचे ! 

 कार्यक्रम में बजरंग दल अखाड़ा के सदस्य व राजाराम व्यायामशाला के सदस्य एवं अन्य अखाड़ों के सदस्यों द्वारा अपनी अपनी कला का जोहर दशहरा मैदान में करेंगे तत्पश्चात मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की लीला का अनूठा चित्रण के साथ ही रावण दहन की क्रिया भी दशहरा मैदान में संपन्न होगी