//विन्द्रावन विश्वकर्मा//
घुवारा(छतरपुर)। शुक्रवार को नगर घुवारा के कुटी मंदिर प्रागंण कलचुरि राय समाज का दशहरा मिलन समारोह का आयोजन किया गया।जिसमें छतरपुर से कलचुरि समाज के जिलाध्यक्ष श्री अनंतराम शिवहरे जी,पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रजगोपाल शिवहरे जी,जिला उपाध्यक्ष बहिन कमलेश राय (भाजपा जिला महामंत्री) सचिव काशीराम राय जी छतरपुर मुख्य अतिथि के रुप में पधारे।सभी ने भगवान सहस्त्रबाहु जी प्रतिमा पर माल्यार्पण दीपप्रज्वलन किया तदुपरांत अतिथियो का माला साल श्रीफल से स्वागत किया गया।एक दूसरे के गले लगकर दशहरा की शुभकामनाएं प्रेसित की ।पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रजगोपाल शिवहरे ने आगामी भगवान सहस्त्रबाहु जी की जंयती पर सभी को छतरपुर मे पधारने का न्यौता दिया।साथ ही जिलाध्यक्ष जी ने मनीष राय को समाज का नगर अध्यक्ष नियुक्त किया साथ ही जानकी राय एवं मुकेश राय,ममता राय को जिला कार्यकारणी मे सदस्य नियुक्त किया गया।इस अवसर पर समस्त क्षेत्रीय कलचुरि राय समाज कुटी मंदिर पर एकत्रित रही