Translate

शनिवार, 15 अक्टूबर 2022

घुवारा। महाराजा छत्रसाल की प्रतिमा गंज तिगड्डा में स्थापित की जाने की मांग हुई तेज।

//विन्द्रावन विश्वकर्मा//

घुवारा(छतरपुर)। घुवारा बड़ामलहरा विकासखंड में  महाराजा छत्रसाल की प्रतिमा स्थापित करने की मांग लगातार की जा रही थी  सभी क्षेत्र के बुंदेलो द्वारा बताया है कि महाराजा छत्रसाल  ने समूचे बुंदेलखंड के लिए कई युद्ध लड़े और बुंदेलखंड पर आंच नहीं आने दी एंव हर समाज को साथ लेकर चले एवं उन्होंने बुंदेलखंड पर हो रहे अत्याचारों को विदेशी आक्रमणकारियों  को से बचाया ओर  यहां से मार भगाया एवं बुंदेलखंड की नींव रखी बुंदेलखंड दूसरी ओर  केसरी महाराजा छत्रसाल आज हम सभी के एक आदर्श महापुरुष है, जिन्होंने हम सभी की रक्षा की ऐसे वीर बुंदेलखंड महाराजा छत्रसाल जू देव की प्रतिमा बड़ा मलहरा नगर के गंज तिगड्डा पर स्थापित की जानी चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ी उनके इतिहास व उनको जान सके एवं उनके बताए हुए मार्ग दर्शन से आगे बढ़ सके, इसी कारण बड़ा मलहरा क्षेत्र के नगर एवं समस्त क्षेत्रवासियों की मांग है कि बड़ा मलहरा स्थित गंज तिगड्डा पर महाराजा छत्रसाल की प्रतिमा स्थापित की जानी चाहिए।