नेटवर्क निवाड़ी। जिले के पृथ्वीपुर तहसील के ग्राम पंचायत जवाहरपुरा में स्थित विशाल स्व सहायता समूह ततारपुरा में गत 02 माह से राशन वितरण ना किए जाने के आरोप लगे हैं।
बताया गया है कि शासकीय उचित मूल्य की दुकान जवारपुरा मैं प्रबंधक विमला पाल तथा विक्रेता पूजा पाल पदस्थ है जिनकी लापरवाही के चलते हितग्राहियों को 02 माह से राशन का वितरण नहीं हुआ है।