Translate

शुक्रवार, 27 जनवरी 2023

छतरपुर। हर्षोल्लास के साथ आदर्श मार्डन पब्लिक स्कूल मै मनाया गया 74 वां गणतंत्र दिवस।



•  वरिष्ठ पत्रकार हरिओम खरे व युवा पत्रकार गनेश रैकवार को साल व श्रीफल से किया गया सम्मानित।

//विन्द्रावन विश्वकर्मा//

नेटवर्क छतरपुर। आज आदर्श मार्डन पब्लिक स्कूल खजुराहो बडे ही हर्ष उल्लास के साथ 74 वां गणतंत्र दिवस का पर्व मनाया गया मुख्य अतिथि के रूप पहुंचे केन घडिय़ाल अभयारण के अधीक्षक श्री शर्मा जी द्वारा  ध्वजारोहण किया गया इसके बाद स्कूल के छात्र-छात्राओं के द्वारा देश भक्ति के गीत प्रस्तुत किए गए एंव छोटे छोटे बच्चों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बाहर साल से छोटे बच्चों को मोबाइल ना देने के लिए नाटक के माध्यम से अभिभावकों को संदेश दिया साथ रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किए गए स्कूल मै अच्छे अंको से पास हुए छात्र-छात्राओं को सील देकर पुरस्कृत किया और उनका हौसला बढाया गया तो वही पत्रकारिता के क्षेत्र मै वरिष्ठ पत्रकार हरिओम खरे व युवा पत्रकार गनेश रैकवार को साल व श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। 

स्कूल स्टाफ मै प्रमुख रूप से सुनील सर जी वर्षा मैम जी एंव मुख्य मंच संचालक के रूप संजय शिवहरे, मनीष, रवि, पुष्पेंद्र, प्रिंस, गिरजा, नीलम, ज्योति, रामदेवी, छाया सहित स्कूल स्टाफ एंव छात्र छात्राओं के अभिभावक मौजूद रहे।