नेटवर्क जबलपुर। ऑनलाइन हाईटेक क्रिकेट का सट्टा खिलाने वाले 3 सटोरिए पुलिस ने गिरफ्तार किए हैं। जिनके पास से नगद मिले 6 लाख 96 हजार 100 रूपए पुलिस ने जप्त किए।
पुलिस कंट्रोल रूम प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) को 12 जनवरी को सूचना मिली कि थाना ग्वारीघाट अंतर्गत संतनगर सुमित रजक के मकान को किराये से लेकर घमापुर निवासी जोगेश्वर विश्वकर्मा उसमें अवैध रूप से क्रिकेट का सटटा खिलवा रहा है। जो भारत श्रीलंका के बीच चल रहे वनडे क्रिकेट मैच में अपने साथी हेमंत थवानी ऊर्फ हनी निवासी वैशाली परिसर के साथ मिलकर अवैध रूप से क्रिकेट आईडी के माध्यम से क्रिकेट सटटा खिलाकर अवैध लाभ कमा रहा है।सटोरिए से जप्त राशि
पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा, सूचना की तस्दीक करने एवं सही पाये जाने पर कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किये जाने पर अति. पुलिस अधीक्षक शहर दक्षिण संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक बरगी प्रियंका शुक्ला (भा.पु.से.) एवं नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर अखिलेश गौर द्वारा सूचना की तस्दीक करायी गयी।
सूचना सही पाये जाने पर योजनाबद्ध तरीके से नगर पुलिस अधीक्षक बरगी प्रियंका शुक्ला (भा.पु.से.) एवं नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर अखिलेश गौर के नेतृत्व में थाना प्रभारी ग्वारीघाट भूमेश्वरी चौहान, चौकी प्रभारी धनवंतरी नगर उप निरीक्षक सतीश झारिया, चौकी प्रभारी प्रेमसागर उप निरीक्षक प्रभाकर सिंह, सायबर सेल एवं थाना ग्वारीघाट की टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान में दबिश दी गई।जहां पर 2 व्यक्ति लेपटाप एवं मोबाइल के माध्यम से भारत श्रीलंका के बीच चल क्रिकेट मैच में हर बॉल एवं ओवरों पर क्रिकेट का सट्टा खिलाते मिले।
जिनसे नाम पता पूछने पर एक ने अपना नाम जोगेश्वर विश्वकर्मा उम्र 31 वर्ष निवासी हनुमान टोरिया थाना घमापुर हाल निवासी संतनगर ग्वारीधाट, तथा दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम हेमंत थवानी उर्फ हनी थवानी उम्र 28 वर्ष निवासी नर्मदा नगर वैशाली परिसर ग्वारीघाट बताया। जिनके कब्जे में मिले लेपटॉप मोबाइल तथा तलाशी पर मिले रजिस्टर, डायरी में क्रिकेट के सट्टे का हिसाब किताब लिखा पाया गया जिसे जप्त किया गया।
पूछताछ पर जोगेश्वर विश्वकर्मा एवं हेमंत थवानी ने क्रिकेट आईडी एवं मेटाट्रेड आई.डी. के माध्यम से क्रिकेट सट्टा खिलाना स्वीकार करते हुये दोनों लाईन आईडियल स्टेट निवासी सुनील खत्री एवं गुलशन कुकरेजा उर्फ गुल्ली से पैसों में लेकर खिलाना बताया। मौके पर दोनों सटोरियों से लैपटाप, मोबाईल , रजिस्टर एवं डायरी जिसमे किकेट सट्टे का हिसाब किताब है जप्त किया गया।आईडियल हिल स्थित सुनील खत्री के घर में दबिश देते हुए सुनील खत्री उम्र 34 वर्ष निवासी पालन रेसीडेंसी आईडियल हिल ग्वारीघाट के कब्जे से भी लेपटाप, मोबाइल, एसबीआई मास्टर कार्ड एवं अवैध रूप से अर्जित की गई। क्रिकेट सट्टे की लगवाडी रकम नगद 6 लाख 96 हजार 100 रूपये जप्त करते हुये, आरोपी गुलशन कुकरेजा की तलाश की गई जो नहीं मिला।थाना ग्वारीघाट में सुनील खत्री, जोगेश्वर विश्वकर्मा, हेमंत थवानी , गुल्ली उर्फ गुलशन के विरूद्ध धारा 3/4, 4 क सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये फरार आरोपी गुलशन कुकरेजा उर्फ गुल्ली की तलाश जारी है।
उल्लेखनीय भूमिका- नगर पुलिस अधीक्षक बरगी/कैंट प्रियंका शुक्ला (भा.पु.से.) एवं नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर अखिलेश गौर के नेतृत्व में ऑन लाईन हाईटेक क्रिकेट के सट्टे के कारोबार में लिप्त 3 सटोरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी ग्वारीघाट भुमेश्वरी चौहान, चौकी प्रभारी धनवंतरी नगर उप निरीक्षक सतीश झारिया, चौकी प्रभारी प्रेमसागर उप निरीक्षक प्रभाकर सिंह एवं थाना ग्वारीघाट के उप निरीक्षक रितु उपाध्याय, सहायक उप निरीक्षक रणजीत सिंह, आरक्षक तरूण मिश्रा, राजेन्द्र धुर्वे, अजय, छत्रपाल , संदीप पाण्डे तथा साईबर सेल के प्रधान आरक्षक अमित पटेल, आरक्षक अभिषेक, की सराहनीय भूमिका रही।