//विन्द्रावन विश्वकर्मा//
नेटवर्क छतरपुर। सर्व समाज एकता दल के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्याम सिंह कश्यप जी ने भारतीय जनता पार्टी की पिछड़ा वर्ग विरोधी नीतियों के कारण कांग्रेस पार्टी की विचारधारा की सराहना की। इन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा संचालित भारत जोडो यात्रा का सर्व समाज एकता दल पूर्ण समर्थ करता है।
• राहुल गांधी का करेंगे स्वागत।
सर्व समाज एकता दल से जुड़े हुए सभी राज्यों के सभी कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देशित किया कि अपने-अपने बैनर लगाकर भारत जोडो यात्रा का समर्थन करे।
कांग्रेस पार्टी और सर्व समाज एकता दल की नीतियां लगभग एक जैसी है इसलिए मिलकर साथ में काम करेंगे। श्याम सिंह कश्यप जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की पिछड़ा वर्ग और गरीब विरोधी नीतियों के कारण हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी सभी वर्गों को लेकर चलती है और उसके शासन काल में गरीब वर्ग, पिछड़ा वर्ग ,दलित समाज,मुस्लिम समाज सहित सभी समाज राजू खुशी से अपना जीवन यापन कर रहे थे परंतु भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में महंगाई की मार ने जनता को बेहाल कर दिया