Translate

शनिवार, 21 जनवरी 2023

भोपाल। ओबीसी बेरोजगार योजना-2022 हेतु स्वीकृत...जापान में प्राप्त कर सकेंगे रोजगार...चयन के आधार भेजे जाएंगे विदेश....पढ़िए पूरी खबर।

नेटवर्क भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्प संख्यक कल्याण मंत्रालय भोपाल द्वारा पिछड़े वर्ग के बेराजगार युवक एवं युवतियों को विदेश में रोजगार उपलब्ध कराने हेतु योजना-2022 स्वीकृत की गई है। चयनित युवाओं को प्रशिक्षण के बाद जापान में नियोक्ता की मांग पर विभिन्न ट्रेंड्स मैन्युफैक्चरिंग, कंट्रक्शन, हॉस्पिटैलिटी (केयर वर्कर) तथा एग्रीकल्चर में 3-5 में रोजगार के लिये भेजा जाएंगा। आवेदन की उम्र 18-30 वर्ष न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता एसएससी उत्तीर्ण के साथ संबंधित विषय में आईटीआई, डिप्लोमा या एसएससी उत्तीर्ण के साथ संबंधित विषय में एनएसक्यूएफ लेवल-4 उत्तीर्ण और प्रदेश का निवासी होना जरूरी है।

प्रशिक्षण के इच्छुक आवेदक को प्रस्तावित 2 लाख रुपये के प्रशिक्षण व्यय शुल्क का 50 प्रतिशत राशि खुद देना होगा। प्रशिक्षण शुल्क में शामिल कौशल प्रशिक्षण तथा जापानी भाषा का शुल्क राज्य सरकार वहन करेंगी तो डेपूटेशन फीस राज्य सरकार और आवेदक बराबर वहन करेंगे। जापान यात्रा पर होना वाला व्यय आवेदक को शत-प्रतिशत वहन करना होगा। आवेदन के चाहने पर यात्रा पर होने वाले व्यय को म.प्र. पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम से उपलब्ध कराया जा सकेंगा। चयनित युवाओं को 25 हजार रुपये जमा कराने होगे। जो प्रशिक्षण शुल्क के विरूद्ध समायोजित होगा। आवेदक डाक द्वारा अथवा ईमेल द्वारा संबंधित जिले के संचालक पिछड़ा वर्ग तथा अल्क संख्यक कार्यालय में जमा होंगे। ईमेल आईडी विभाग के पोर्टल www.bcwelfare.mp.nic.in उपलब्ध है।

संचालक राज्य स्तरीय रोजगार एवं प्रशिक्षण केन्द्र भोपाल की जानकारी के अनुसार पात्र युवाओं के चयन हेतु शासकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं पॉलीटेक्निक महाविद्यालयों के अंतिम वर्ष के छात्रों से संवाद स्थापित करते हुये शासन की रोजगार उन्नमुखी योजना की जानकारी दी जाएंगी। 31 जनवरी तक आवेदन प्राप्त किये जाएंगे, जो भोपाल भेजे जाएंगे।