Translate

शनिवार, 21 जनवरी 2023

गाड़ी पार्किंग को लेकर भाजपा नेता और युवती के बीच हुई हाथापाई...भाजपा नेता पर डाला ठंडा पानी…थाने में घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा।

नेटवर्क जबलपुर। 20 जनवरी की शाम रामपुर चौराहे स्थित एटीएम के पास क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता और एक युवती के बीच गाड़ी पार्किंग को लेकर जमकर झड़प हो गई। दोनों पक्षों के जो बयान सामने आए उसके मुताबिक तो नौबत हाथापाई तक पहुंच गई थी।

युवती ने आरोप लगाए की उससे मारपीट की गई। जिसके बाद उसने अपने बचाव में भाजपा नेता पर पानी उड़ेल दिया। जिसके बाद युवती अपने परिजनों के साथ गोरखपुर थाने जा पहुंची। पीछे – पीछे भाजपा नेता भी अपने समर्थकों के साथ पहुंच गए।आनन फानन में पुलिस के आला अधिकारी भी थाने पहुंचने लगे। थाने में घंटों हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहता। युवती एफ आई आर दर्ज कराने अड़ी हुई थी। वहीं भाजपा नेता पूरे घटनाक्रम का सम्मान पूर्वक पटाक्षेप करवाना चाहते थे।